Adiyogi Arts
ServicesResearchBlogVideosPrayers

Explore

  • Articles
  • Topics
  • AI Videos
  • Research
  • About
  • Projects
  • Privacy Policy

Sacred Texts

  • Bhagavad Gita
  • Hanuman Chalisa
  • Ram Charitmanas
  • Sacred Prayers

Bhagavad Gita Chapters

  • 1.Arjuna Vishada Yoga
  • 2.Sankhya Yoga
  • 3.Karma Yoga
  • 4.Jnana Karma Sanyasa Yoga
  • 5.Karma Sanyasa Yoga
  • 6.Dhyana Yoga
  • 7.Jnana Vijnana Yoga
  • 8.Akshara Brahma Yoga
  • 9.Raja Vidya Raja Guhya Yoga
  • 10.Vibhuti Yoga
  • 11.Vishwarupa Darshana Yoga
  • 12.Bhakti Yoga
  • 13.Kshetra Kshetrajna Vibhaga Yoga
  • 14.Gunatraya Vibhaga Yoga
  • 15.Purushottama Yoga
  • 16.Daivasura Sampad Vibhaga Yoga
  • 17.Shraddhatraya Vibhaga Yoga
  • 18.Moksha Sanyasa Yoga
Adiyogi Arts
© 2026 Adiyogi Arts
Bhagavad Gita / Chapter 15 / Verse 1
← PrevNext →

Bhagavad Gita 15.1

Sanskrit
Hindi
Sanskrit

श्रीभगवानुवाच | ऊर्ध्वमूलमधःशाखमश्वत्थं प्राहुरव्ययम् | छन्दांसि यस्य पर्णानि यस्तं वेद स वेदवित्

Transliteration

śrībhagavānuvāca . ūrdhvamūlamadhaḥśākhamaśvatthaṃ prāhuravyayam . chandāṃsi yasya parṇāni yastaṃ veda sa vedavit

English

The Blessed Lord said They say that the peepul Tree, which has its roots upward and the branches downward, and of which the Vedas are the leaves, is imperishable. He who realizes it is knower of the Vedas.

हिन्दी

श्री भगवान् ने कहा -- (ज्ञानी पुरुष इस संसार वृक्ष को) ऊर्ध्वमूल और अध:शाखा वाला अश्वत्थ और अव्यय कहते हैं; जिसके पर्ण छन्द अर्थात् वेद हैं, ऐसे (संसार वृक्ष) को जो जानता है, वह वेदवित् है।।

Explanation — English

The description of the universe as a peepul tree is only metaphorical. This peepul is said to be eternal because it cannot be cut except by the axe of knowledge.All persons depend upon the Lord for the fruits of their actions? because He alone knows the right relation between the actions and their fruits. He alone is the dispenser of the fruits of actions of human beings. The wise persons also depend upon the Lord for the fruit of their knowledge. The Lord alone removes the veil of ignorance through His grace and mercy. The inclination for Advaita Vedantic Sadhana arises through the Lords grace. The desire for the realisation of the Oneness is produced in the minds of wise men by the grace of the Lord? which is the antidote to all fears. (Avadhuta Gita? I.1)Those who serve the Lord with unswerving or singleminded devotion go beyond the three alities of Nature through His grace. They attain knowledge of the Self through the grace of the Lord and get release from the round of birth and death. Those who have a right understanding of the real nature of Brahman or the Supreme Being also get emancipation easily.The Lord teaches Arjuna in this discourse about the real nature of Brahman or the Supreme Self and the path that leads the soul to union with Him. The Lord describes the nature of Samsara or worldly life as a peepul tree in order to create nonattachment or dispassion? because he who is endowed with true and lasting dispassion alone is fit for attaining the knowledge of the Self. Samsara is compared to a tree. because it can be cut off like a tree.All the other trees have their roots below? but this peculiar? strange and most wonderful tree of Samsara (Maya) has its root above? in Brahman. This peepul tree is different from all other trees. Brahman is the resting place or support of everything. It is eternal. It is great. It is the most high. It is the Supreme Being. It is supreme over all things. It is the source of everything. Therefore it is said that It is the One above. This One above is the root of this tree of Samsara. Brahan Who is superior to all is Urdhva. That which has Brahman as its cause is Urdhvamulam.In the Puranas it is said The tree of the Unmanifest has sprung from Brahman. Buddhi is its trunk? the senseopenings are its hollows? the great elements its boughs? the senseobjects its leaves and branches? Dharma and Adhrama (virtue and vice) its beautiful flowers? pleasure and pain its fruits. Having cut asunder this tree with the powerful sword of the knowledge of the Self? and then having attained to the eternal bliss of Brahman? no one comes back from there again.Brahman is the root of this tree. It is the upper part of this tree and so It is called Urdhva. In reality there are no distinctions such as upward? downward or middle in the One Which is the indivisible unity.The name Asvattha is usually derived from Asvattha which means not standing or enduring or remaining till tomorrow. A means not Sva means tomorrow Ttha means remaining. This is ite an appropriate word for this worldtree which is ever changing and passing away.In the Katha Upanishad also there is a mention about this Asvattha tree (II.6.1). The Gita is an essence of the Upanishads only.Samsara is generally understood by the common people as meaning remaining surrounded by ones wife and children and doing ones daily duties. This is a restricted or narrow meaning. Samsara means the whole worldprocess or the cosmic manifestation or the everchanging phenomenal world. Hiranyagarbha? the individual souls? the cosmic intelligence? egoism? the rootelements? etc.? represent the brancehs of this tree of Samsara. They extend downwards. They evolve into grosser and grosser states. Therefore it is said that the tree has its branches below. Egoism is the sprout which goes downwards in three directions? viz.? the three alities of Nature.Mind is the offshoot. Then come the five elements? viz.? earth? water? fire? air and ether? and the five organs of knowledge. Then comes sound which stimulates the ears to hear sweet music. Then comes touch which stimulates the skin to enjoy soft things. Then comes form which stimultaes the eye to behold beautiful objects. Then comes taste which stimulates the tongue to enjoy palatable things. Then comes smell which stimulates the nose to enjoy fragrant and scented objects.From the roots of actions with expectation of fruits a new branch of rirth comes up. The mineral kingdom? the vegetable kingdom? the animal kingdom and the human kingdom are all branches of this tree of Samsara. Man does good and evil actions with the help of the body and takes births to experience the fruits thereof. The human body is the water for this tree of Samsara.The body itself is the peepul tree. The root is the cerrospinal nervous system (brain). The various nerves are the branches that ramify downwards to the various organs distributed over the body.Avyaya Eternal? because this tree rests on an unbroken seires of births without beginning and end it is thus eternal. It can be cut down by the sword of knowledge of Brahman. Just as the leaves of a tree protect it? so also the Vedas protect this tree of Samsara? treating of virtue and vice? with their causes and fruits.He who knows this tree of Samsara and its roots as described above is a knower of the Vedas. He is a knower of the teachings of the Vedas. Not even an iota remains to be known beyond this tree of Samsara and its root. He who knows it is omniscient. The Lord has eulogised the knowledge of the tree of Samsara and its root in order to encourage aspirants to acire this knowledge.

Explanation — हिन्दी

यह श्लोक हमें कठोपनिषद् में वर्णित अश्वत्थ वृक्ष का स्मरण कराता है। वहाँ संसार वृक्ष का केवल निर्देश किया गया है? किन्तु यहाँ महर्षि व्यास पूर्ण रूप से उसका चित्रण करते हैं। अनित्य संसार का नित्य परमात्मा के साथ जो संबंध है उसको भी इस वर्णन में दर्शाया गया है। यदि परमात्मा एकमेव अद्वितीय सत्य है? तो उससे परिच्छिन्न जड़ जगत् कैसे उत्पन्न हुआ उत्पन्न होने के पश्चात् कौन इसका धारण पोषण करता है सृष्टिकर्ता अनन्त ईश्वर और सृष्ट सान्त जगत् के मध्य वस्तुत क्या संबंध है जीवन के विषय में गंभीरता से विचार करना प्रारंभ करते ही मन में इस प्रकार के प्रश्न उठने लगते हैं।इस अध्याय में विवेचित अध्यात्म का सम्पूर्ण सिद्धान्त पीपल के वृक्ष के सुन्दर रूपक के माध्यम से इस अध्याय के प्रथम तीन श्लोकों में वर्णित है।वनस्पति शास्त्र में अश्वत्थ वृक्ष का नाम फाइकस रिलिजिओसा है जो लोक में पीपल के वृक्ष के नाम से प्रसिद्ध है। यह ध्यान रहे कि अश्वत्थ वृक्ष से वटवृक्ष नहीं सूचित किया गया है। शंकराचार्य जी के अनुसार संसार को अश्वत्थ नाम व्युत्पत्ति के आधार पर दिया गया है। अश्वत्थ का अर्थ इस प्रकार है श्व का अर्थ आगामी कल है? त्थ का अर्थ है स्थित रहने वाला? अत अश्वत्थ का अर्थ है वह जो कल अर्थात् अगले क्षण पूर्ववत् स्थित नहीं रहने वाला है। तात्पर्य यह हुआ कि अश्वत्थ शब्द से इस सम्पूर्ण अनित्य और परिवर्तनशील दृश्यमान जगत् की ओर इंगित किया गया है।इस श्लोक में कहा गया है कि इस अश्वत्थ का मूल ऊर्ध्व में अर्थात् ऊपर है। इसका यदि केवल वाच्यार्थ ही ग्रहण करें? तो ऐसा प्रतीत होगा कि किसी अशिक्षित चित्रकार ने इस संसार वृक्ष को चित्रित किया है। यह चित्र आध्यात्मिक दृष्टि से असंगत? धार्मिक दृष्टि से हानिकर और सौन्दर्य की दृष्टि से कुरूप लग सकता है। परन्तु ऐसा विचार इस ध्रर्मशास्त्रीय चित्र के महान् गौरव का अपमान है।शंकराचार्यजी ने ही उपनिषद् के भाष्य में यह लिखा है कि संसार को वृक्ष कहने का कारण यह है कि उसको काटा जा सकता है व्रश्चनात् वृक्ष। वैराग्य के द्वारा हम अपने उन समस्त दुखों को समाप्त कर सकते हैं जो इस संसार में हमें अनुभव होते हैं। जो संसारवृक्ष परमात्मा से अंकुरित होकर व्यक्त हुआ प्रतीत होता है? उसे हम अपना ध्यान परमात्मा में केन्द्रित करके काट सकते हैं।इतिहास के विद्यार्थियों को अनेक राजवंशों की परम्पराओं का स्मरण रखना होता है। उसमें जो परम्परा दर्शायी जाती है? वह इस ऊर्ध्वमूल वृक्ष के समान ही होती है। एक मूल पुरुष से ही उस वंश का विस्तार होता है। इसी प्रकार? इस संसार वृक्ष का मूल ऊर्ध्व कहा है? जो सच्चिदानन्द ब्रह्म है। वृक्ष को आधार तथा पोषण अपने ही मूल से ही प्राप्त होता है इसी प्रकार? भोक्ता जीव और भोग्य जगत् दोनों अपना आधार और पोषण शुद्ध अनन्तस्वरूप ब्रह्म से ही प्राप्त करते हैं।तथापि अनेक लोगों की जिज्ञासा ऊर्ध्व शब्द के उपयोग को जानने की होती है। ऊर्ध्व शब्द का प्रयोग उसी अर्थ में किया गया है? जैसे लोक में हम उच्च वर्ग? उच्च अधिकारी? उच्च आभूषण आदि का प्रयोग करते हैं। उच्च शब्द से तात्पर्य रेखागणितीय उच्चता से नहीं है वरन् श्रेष्ठ? आदर्श अथवा मूल्य से है। भावनाओं की दृष्टि से भी स्वभावत मनुष्य सूक्ष्म और दिव्य तत्त्व को उच्चस्थान प्रदान करता है और स्थूल व आसुरी तत्त्व को अधस्थान। देश काल और कारण के परे होने पर भी परमात्मा को यहाँ ऊर्ध्व कहा गया है। वह जड़ प्रकृति को चेतनता प्रदान करने वाला स्वयंप्रकाश स्वरूप तत्त्व है। स्वाभाविक है कि यहाँ रूपक की भाषा में दर्शाया गया है कि यह संसार वृक्ष ऊर्ध्वमूल वाला है।इस परिवर्तनशील जगत् (अश्वस्थ) को अव्यय अर्थात् अविनाशी माना गया है। परन्तु केवल आपेक्षिक दृष्टि से ही उसे अव्यय कहा गया है। किसी ग्राम में स्थित पीपल का वृक्ष अनेक पीढ़ियों को देखता है? जो उसकी छाया में खेलती और बड़ी होती हैं। इस प्रकार? मनुष्य की औसत आयु की अपेक्षा वह वृक्ष अव्यय या नित्य कहा जा सकता है। इसी प्रकार इन अनेक पीढ़ियों की तुलना में जो विकसित होती हैं? कल्पनाएं और योजनाएं बनाती हैं? प्रयत्न करके लक्ष्य प्राप्त कर नष्ट हो जाती हैं यह जगत् अव्यय कहा जा सकता है।छन्द अर्थात् वेद इस वृक्ष के पर्ण हैं। वेद का अर्थ है ज्ञान। ज्ञान की वृद्धि से मनुष्य के जीवन में अवश्य ही गति आ जाती है। आधुनिक जगत् की भौतिक उन्नति? विज्ञान की प्रगति? औद्योगिक क्षेत्र की उपलब्धि और अतिमानवीय स्फूर्ति की तुलना में प्राचीन पीढ़ी को जीवित भी नहीं कहा जा सकता। ज्ञान की वृद्धि से भावी लक्ष्य और अधिक स्पष्ट दिखाई देता है ? जिसके परिणामस्वरूप मनुष्य उसे पाने के लिये और अधिक प्रयत्नशील हो जाता है। वेद अर्थात् ज्ञान की तुलना वृक्ष के पर्णों के साथ करना अनुपयुक्त नहीं है। वृक्ष के पर्ण वे स्थान हैं जहाँ से जल वाष्प बनकर उड़ जाता है? जिससे वृक्ष की जड़ों में एक दबाव उत्पन्न होता है। इस दबाव के कारण जड़ों को पृथ्वी से अधिक जल और पोषक तत्त्व एकत्र करने में सुविधा होती है। अत यदि वृक्ष के पत्तों को काट दिया जाये? तो वृक्ष का विकास तत्काल अवरुद्ध हो जायेगा। पत्तों की संख्या जितनी अधिक होगी वृक्ष का परिमाण और विकास उतना ही अधिक होगा। जहाँ ज्ञान की अधिकता होती है वहाँ व्यक्त जीवन की चमक भी अधिक दिखाई देती है।जो पुरुष न केवल अश्वत्थ वृक्ष को ही जानता है? वरन् उसके पारमार्थिक सत्यस्वरूप ऊर्ध्वमूल को भी पहचानता है? वही पुरुष वास्तव में वेदवित् अर्थात् वेदार्थवित् है। उसका वेदाध्ययन का प्रयोजन सिद्ध हो गया है। वेदों का प्रयोजन सम्पूर्ण विश्व के आदि स्रोत एकमेव अद्वितीय परमात्मा का बोध कराना है। सत्य का पूर्णज्ञान न केवल शुद्धज्ञान (भौतिक विज्ञान) से और न केवल भक्ति से ही प्राप्त हो सकता है। यह गीता का निष्कर्ष है। जब हम इहलोक और परलोक? सान्त और अनन्त? सृष्ट और सृष्टिकर्ता इन सबको तत्त्वत जानते हैं? तभी हमारा ज्ञान पूर्ण कहलाता है। ज्ञान की अन्य शाखाएं कितनी ही दर्शनीय क्यों न हों? वे सम्पूर्ण सत्य के किसी पक्ष्ा विशेष को ही दर्शाती हैं। वेदों के अनुसार पूर्ण ज्ञानी पुरुष वह है? जो इस नश्वर संसारवृक्ष तथा इसके अनश्वर ऊर्ध्वमूल (परमात्मा) को भी जानता है। भगवान् श्रीकृष्ण उसे यहाँ वेदवित् कहते हैं।संसार वृक्ष के अन्य अवयवों का रूपकीय वर्णन अगले श्लोक में किया गया है

Sanskrit
English
ऊर्ध्वमूलम्
rooted above
अधःशाखम्
branches below
अश्वत्थम्
the Asvattha
प्राहुः
they speak of
अव्ययम्
indestructible
छन्दांसि
metres or hymns
यस्य
of which
पर्णानि
leaves
यः
who
तम्
that
वेद
knows
सः
he
वेदवित्
is the knower of the Vedas.
ExploreAll ChaptersHanuman ChalisaSacred TextsSacred PrayersArticles

More from Chapter 15

View all verses →
15.2The branches of that (Tree), extending down-wards and upwards, are strengthened by the alities and have sense-objects as their shoots. And the roots, which are followed by actions, spread down-wards in the human world [According to A.G. and M.S. manusya-loke means a body distinguished by Brahminhood etc.].15.3Its form is not perceived here in that way; nor its end, nor beginning, nor continuance, After felling this Peepul whose roots are well developed, with the strong sword of detachment-;15.4Thereafter, that State has to be sought for, going where they do not return again: I take refuge in that Primeval Person Himself, from whom has ensued the eternal Manifestation.15.5The wise ones who are free from pride and non-discrimination, who have conered the evil of association, [Hatred and love arising from association with foes and friends.] who are ever devoted to spirituality, completely free from desires, free from the dualities called happiness and sorrow, reach that undecaying State.15.6Neither the sun nor the moon nor fire illumines That. That is My supreme Abode, reaching which they do not return.15.7It is verily a part of Mine which, becoming the eternal individual soul in the region of living beings, draws (to itself) the organs which have the mind as their sixth, and which abide in Nature.15.8When the master leaves it and even when he assumes a body, he departs taking these, as wind (carries away) odours from their receptacles.15.9This one enjoys the objects by presiding over the ear, eyes, skin and tongue as also the nose and the mind.15.10Persons who are diversely deluded do not see it even when it is leaving or residing (in this body), or experiencing, or in association with the alities. Those with the eye of knowledge see.15.11And the yogis who are diligent see this one as existing in themselves. The non-discriminating ones who lack self-control do not see this one-though (they be) diligent.