Adiyogi Arts
ServicesResearchBlogVideosGitaPrayersEnter App
Gita / Chapter 2.51
← PrevNext →
Sanskrit
Hindi
Sanskrit

कर्मजं बुद्धियुक्ता हि फलं त्यक्त्वा मनीषिणः | जन्मबन्धविनिर्मुक्ताः पदं गच्छन्त्यनामयम्

Transliteration

karmajaṃ buddhiyuktā hi phalaṃ tyaktvā manīṣiṇaḥ . janmabandhavinirmuktāḥ padaṃ gacchantyanāmayam

English

Because, those who are devoted to wisdom, (they) becoming men of Enlightenment by giving up the fruits produced by actions, reach the state beyond evils by having become freed from the bondage of birth.

Hindi

बुद्धियोग युक्त मनीषी लोग कर्मजन्य फलों को त्यागकर जन्मरूप बन्धन से मुक्त हुये अनामय अर्थात् निर्दोष पद को प्राप्त होते हैं।।

Sanskrit
English
कर्मजम्
actionborn
बुद्धियुक्ताः
possessed of knowledsge
हि
indeed
फलम्
the fruit
त्यक्त्वा
having abandoned
मनीषिणः
the wise
जन्मबन्धविनिर्मुक्ताः
freed from the fetters of birth
पदम्
the abode
गच्छन्ति
go
अनामयम्
beyond evil.
Hindi

योगयुक्त बनने के उपदेश को सुनकर अर्जुन के मन में प्रश्न उठा कि आखिर समभाव से उसको कर्म क्यों करने चाहिये। भगवान् इस प्रश्न का कुछ पूर्वानुमान कर इस श्लोक में उसका उत्तर देते हैं। बुद्धियुक्त मनीषी का अर्थ है वह पुरुष जो जीने की कला को जानता हुआ फल की चिन्ताओं से मुक्त होकर मन के पूर्ण सन्तुलन को बनाये हुये सभी कर्म करता है। दूसरे शब्दों में अहंकार और स्वार्थ से रहित व्यक्ति ही मनीषी कहलाता है।मन के साथ तादात्म्य से अहंकार उत्पन्न होता है और वह फलासक्ति के कारण बन्धनों में फँस जाता है। ज