Adiyogi Arts
ServicesResearchBlogVideosGitaPrayersEnter App
Gita / Chapter 2.11
← PrevNext →
Sanskrit
Hindi
Sanskrit

श्रीभगवानुवाच | अशोच्यानन्वशोचस्त्वं प्रज्ञावादांश्च भाषसे | गतासूनगतासूंश्च नानुशोचन्ति पण्डिताः ||११||

Transliteration

śhrī bhagavān uvācha aśhochyān anvaśhochas tvaṁ prajñā-vādānśh cha bhāṣhase gatāsūn agatāsūnśh cha nānuśhochanti paṇḍitāḥ

English

The Supreme Lord said: While speaking learned words, you are mourning for what is not worthy of grief. Those who are wise lament neither for the living nor for the dead.

Hindi

श्री भगवान् ने कहा — (अशोच्यान्) जिनके लिये शोक करना उचित नहीं है, उनके लिये तुम शोक करते हो और ज्ञानियों के से वचनों को कहते हो, परन्तु ज्ञानी पुरुष मृत (गतासून्) और जीवित (अगतासून्) दोनों के लिये शोक नहीं करते हैं।।

Sanskrit
English
śhrī-bhagavān
the Supreme Lord
uvācha
said
aśhochyān
not worthy of grief
anvaśhochaḥ
you grieve
tvam
you
prajñā-vādān
wise words
cha
and
bhāṣhase
speak
gata-āsūn
the dead
agata-āsūn
the living
cha
and
na
not
anuśhochanti
lament
paṇḍitāḥ
the wise
Hindi

जब हम अर्जुन के विषाद को ठीक से समझने का प्रयत्न करते हैं तब यह पहचानना कठिन नहीं होगा कि यद्यपि उसका तात्कालिक कारण युद्ध की चुनौती है परन्तु वास्तव में मानसिक संताप के यह लक्षण किसी अन्य गम्भीर कारण से हैं। जैसा कि एक श्रेष्ठ चिकित्सक रोग के लक्षणों का ही उपचार न करके उस रोग के मूल कारण को दूर करने का प्रयत्न करता है उसी प्रकार यहाँ भी भगवान् श्रीकृष्ण अर्जुन के शोक मोह के मूल कारण (आत्मअज्ञान) को ही दूर करने का प्रयत्न करते हैं।शुद्ध आत्मस्वरूप के अज्ञान के कारण अहंकार उत्पन्न होता ह