Adiyogi Arts
ServicesResearchBlogVideosGitaPrayersEnter App
Gita / Chapter 4.24
← PrevNext →
Sanskrit
Hindi
Sanskrit

ब्रह्मार्पणं ब्रह्म हविर्ब्रह्माग्नौ ब्रह्मणा हुतम् | ब्रह्मैव तेन गन्तव्यं ब्रह्मकर्मसमाधिना

Transliteration

brahmārpaṇaṃ brahma havirbrahmāgnau brahmaṇā hutam . brahmaiva tena gantavyaṃ brahmakarmasamādhinā

English

The ladle is Brahman [Some translate as ‘Brahman is the ladle৷৷.,’ etc.-Tr.], the oblations is Brahman, the offering is poured by Brahman in the fire of Brahman. Brahman alone is to be reached by him who has concentration on Brahman as the objective [As an object to be known and attained. (Some translate brahma-karma-samadhina as, ‘by him who sees Brahman in action’.)

Hindi

अर्पण (अर्थात् अर्पण करने का साधन श्रुवा) ब्रह्म है और हवि (शाकल्य अथवा हवन करने योग्य द्रव्य) भी ब्रह्म है;  ब्रह्मरूप अग्नि में ब्रह्मरूप कर्ता के द्वारा जो हवन किया गया है,  वह भी ब्रह्म ही है। इस प्रकार ब्रह्मरूप कर्म में समाधिस्थ पुरुष का गन्तव्य भी ब्रह्म ही है।।

Sanskrit
English
ब्रह्म
Brahman
अर्पणम्
the oblation
ब्रह्म
Brahman
हविः
the clarified butter
ब्रह्माग्नौ
in the fire of Brahman
ब्रह्मणा
by Brahman
हुतम्
is offered
ब्रह्म
Brahman
एव
only
तेन
by him
गन्तव्यम्
shall be reached
ब्रह्मकर्मसमाधिना
by the man who is absorbed in action which is Brahman.
Hindi

यह एक प्रसिद्ध श्लोक है जिसको भारत में भोजन प्रारम्भ करने के पूर्व पढ़ा जाता है किन्तु अधिकांश लोग न तो इसका अर्थ जानते हैं और न जानने का प्रयत्न ही करते हैं। तथापि इसका अर्थ गंभीर है और इसमें सम्पूर्ण वेदान्त के सार को बता दिया गया है।वह अनन्त पारमार्थिक सत्य जो इस दृश्यमान नित्य परिवर्तनशील जगत् का अधिष्ठान है वेदान्त में ब्रह्म शब्द के द्वारा निर्देशित किया जाता है। यही ब्रह्म एक शरीर से परिच्छिन्नसा हुआ आत्मा कहलाता है। एक ही तत्त्व इन दो शब्दों से लक्षित किया है और वेदान्त केसरी की