Adiyogi Arts
ServicesResearchBlogVideosGitaPrayersEnter App
Gita / Chapter 3.28
← PrevNext →
Sanskrit
Hindi
Sanskrit

तत्त्ववित्तु महाबाहो गुणकर्मविभागयोः | गुणा गुणेषु वर्तन्त इति मत्वा न सज्जते

Transliteration

tattvavittu mahābāho guṇakarmavibhāgayoḥ . guṇā guṇeṣu vartanta iti matvā na sajjate

English

But, O mighty-armed one, the one who is a knower of the facts about the varieties of the gunas (alities) and actions does not become attached, thinking thus: ‘The organs rest (act) on the objects of the organs.’

Hindi

परन्तु हे महाबाहो ! गुण और कर्म के विभाग के सत्य (तत्त्व)को जानने वाला ज्ञानी पुरुष यह जानकर कि “गुण गुणों में बर्तते हैं” (कर्म में) आसक्त नहीं होता।।

Sanskrit
English
तत्त्ववित्
the knower of the Truth
तु
but
महाबाहो
O mightyarmed
गुणकर्मविभागयोः
of the divisions of alities and functions
गुणाः
the alities (in the shape of senses)
गुणेषु
amidst the alities (in the shape of objects)
वर्तन्ते
remain
इति
thus
मत्वा
knowing
न
not
सज्जते
is attached.
Hindi

पूर्व श्लोक में अज्ञानी का जो लक्षण बताया गया है उसकी तुलना में ज्ञानी पुरुष की उससे ठीक विपरीत दृष्टि यहाँ श्रीकृष्ण बता रहे हैं। ज्ञानी के कर्मों में आसक्ति का कोई स्थान नहीं रहता क्योंकि वह जानता है कि मन ही बाह्यजगत् में कर्मरूप में व्यक्त होता है। यह विवेक उसमें सदा जागृत रहता हैं। एक बार इस सत्य को सम्यक् रूप से जान लेने पर ज्ञानी पुरुष यह समझ लेता है कि राग और द्वेष प्रवृत्ति या निवृत्ति सफलता और विफलता ये सब मन के लिए हैं। अत उसे फल में आसक्त होने का कोई प्रश्न ही नहीं रह जाता।