Adiyogi Arts
ServicesResearchBlogVideosGitaPrayersEnter App
Gita / Chapter 18.19
← PrevNext →
Sanskrit
Hindi
Sanskrit

ज्ञानं कर्म च कर्ताच त्रिधैव गुणभेदतः | प्रोच्यते गुणसङ्ख्याने यथावच्छृणु तान्यपि

Transliteration

jñānaṃ karma ca kartāca tridhaiva guṇabhedataḥ . procyate guṇasaṅkhyāne yathāvacchṛṇu tānyapi

English

Knowledge, action and agent are stated in the teaching about the gunas to be only of three kinds according to the differences of the gunas. Hear about them also as they are.

Hindi

ज्ञान, कर्म और कर्ता भी गुणों के भेद से सांख्यशास्त्र (गुणसंख्याने) में त्रिविध ही कहे गये हैं; उनको भी तुम मुझ से यथावत् श्रवण करो।।

Sanskrit
English
ज्ञानम्
knowledge
कर्म
action
च
and
कर्ता
actor
च
and
त्रिधा
of three kinds
एव
only
गुणभेदतः
according to the distinction of Gunas
प्रोच्यते
are declared
गुणसंख्याने
in the science of Gunas (Sankhya philosophy)
यथावत्
duly
श्रृणु
hear
तानि
them
अपि
also.
Hindi

आगामी श्लोकों में विवेच्य विषय को यहाँ केवल सूचित किया गया है। चतुर्दश अध्याय में प्रकृति के सत्त्व? रज और तम इन तीन गुणों के लक्षण? व्यापार एवं प्रभाव का विस्तृत वर्णन किया गया था। इन तीन गुणों में से किसी एक के आधिक्य के कारण अथवा इनके विभिन्न अनुपात में संयोग से? या फिर इनके प्राधान्य के क्रमपरिवर्तन के कारण ही विभिन्न व्यक्तियों के स्वभाव तथा कार्यों में इतना वैचित्र्य दिखाई देता है। इतना ही नहीं? अपितु किसी एक व्यक्ति के जीवन में भी समयसमय पर इन गुणों के कारण परिवर्तन होता रहता है