Adiyogi Arts
ServicesResearchBlogVideosGitaPrayersEnter App
Gita / Chapter 14.23
← PrevNext →
Sanskrit
Hindi
Sanskrit

उदासीनवदासीनो गुणैर्यो न विचाल्यते | गुणा वर्तन्त इत्येवं योऽवतिष्ठति नेङ्गते

Transliteration

udāsīnavadāsīno guṇairyo na vicālyate . guṇā vartanta ityevaṃ yo.avatiṣṭhati neṅgate

English

He who, sitting like one indifferent, is not distracted by the three alities; he who, thinking that the alities alone act, remains firm and surely does not move;

Hindi

जो उदासीन के समान आसीन होकर गुणों के द्वारा विचलित नहीं किया जा सकता और “गुण ही व्यवहार करते हैं” ऐसा जानकर स्थित रहता है और उस स्थिति से विचलित नहीं होता।।

Sanskrit
English
उदासीनवत्
like one unconcerned
आसीनः
seated
गुणैः
by the Gunas
यः
who
न
not
विचाल्यते
is moved
गुणाः
the Gunas
वर्तन्ते
operate
इति
thus
एव
even
यः
who
अवतिष्ठति
is selfcentred
न
not
इङ्गते
moves.
Hindi

भगवान् श्रीकृष्ण तीन श्लोकों में जगत् की वस्तुओं और व्यक्तियों के साथ ज्ञानी पुरुष जो सम्बन्ध रखता है? उसका विस्तृत वर्णन करते हैं। मनुष्य की संस्कृति एक मिथ्या मुखौटा हो सकती है। जब तक पर्याप्त रूप से प्रलोभित करने वाली परिस्थितियां हमारे समक्ष उपस्थित नहीं होती? तब तक हममें से बहुत से लोग ईश्वर के समान व्यवहार कर सकते हैं। मनुष्य के हाथ में जब तक सत्ता नहीं आती? तब तक हो सकता है कि वह क्रूर न हो वह जब तक दरिद्री है? तब तक शान्त जीवन व्यतीत करता हो और प्रलोभनों के अभाव में वह भ्रष्टाच