Adiyogi Arts
ServicesResearchBlogVideosGitaPrayersEnter App
Gita / Chapter 11.32
← PrevNext →
Sanskrit
Hindi
Sanskrit

कालोऽस्मि लोकक्षयकृत्प्रवृद्धो लोकान्समाहर्तुमिह प्रवृत्तः | ऋतेऽपि त्वां न भविष्यन्ति सर्वे येऽवस्थिताः प्रत्यनीकेषु योधाः ||३२||

Transliteration

kālo ‘smi loka-kṣhaya-kṛit pravṛiddho lokān samāhartum iha pravṛittaḥ ṛite ‘pi tvāṁ na bhaviṣhyanti sarve ye ‘vasthitāḥ pratyanīkeṣhu yodhāḥ

English

I am Time, the mighty destroyer of the world, here to annihilate all people. Even without your participation, all the warriors standing arrayed in the opposing armies shall cease to exist.

Hindi

श्रीभगवान् ने कहा — मैं लोकों का नाश करने वाला प्रवृद्ध काल हूँ। इस समय, मैं इन लोकों का संहार करने में प्रवृत्त हूँ। जो प्रतिपक्षियों की सेना में स्थित योद्धा हैं, वे सब तुम्हारे बिना भी नहीं रहेंगे।।

Sanskrit
English
kālaḥ
Time
asmi
I am
loka
world
kṣhaya-kṛit
destroyer
pravṛiddhaḥ
mighty
lokān
the worlds
samāhartum
to annihilate
iha
here
pravṛittaḥ
engaged
ṛite
without
api
even
tvām
you
na
not
bhaviṣhyanti
shall exist
sarve
all
ye
who
avasthitāḥ
arrayed
prati-anīkeṣhu
on the opposing sides
yodhāḥ
warriors
Hindi

किसी वस्तु की एक अवस्था का नाश किये बिना उसका नवनिर्मांण नहीं हो सकता। निरन्तर नाश की प्रक्रिया से ही जगत् का निर्माण होता है। बीते हुये काल के शवागर्त से ही वर्तमान आज की उत्पत्ति हुई है। इस रचनात्मक विनाश के पीछे जो शक्ति दृश्य रूप में कार्य कर रही है वही मूलभूत शक्ति है जो प्राणियों के जीवन के ऊपर शासन कर रही है। भगवान् श्रीकृष्ण यहाँ स्वयं का परिचय लोक संहारक महाकाल के रूप में कराते हैं। इस रूप को धारण करने का उनका प्रयोजन उस पीढ़ी को नष्ट करना है? जो अपने जीवन लक्ष्य के सम्बन्ध मे