Adiyogi Arts
ServicesResearchBlogVideosGitaPrayersEnter App
Gita / Chapter 10.27
← PrevNext →
Sanskrit
Hindi
Sanskrit

उच्चैःश्रवसमश्वानां विद्धि माममृतोद्भवम् | ऐरावतं गजेन्द्राणां नराणां च नराधिपम्

Transliteration

uccaiḥśravasamaśvānāṃ viddhi māmamṛtodbhavam . airāvataṃ gajendrāṇāṃ narāṇāṃ ca narādhipam

English

Among horses, know Me to be Uccaihsravas, born of nectar; Airavata among the lordly elephants; and among men, the Kind of men. [Uccaihsravas and Airavata are respectively the divine horse and elephant of Indra.]

Hindi

अश्वों में अमृत से उत्पन्न हुए उच्चैश्रवा नामक अश्व, हाथियों में ऐरावत और मनुष्यों में राजा मुझे ही जानो।।

Sanskrit
English
उच्चैःश्रवसम्
Ucchaisravas
अश्वानम्
among horses
विद्धि
know
माम्
Me
अमृतोद्भवम्
born of nectar
,ऐरावतम्
Airavata
गजेन्द्राणाम्
among lordly elephants
नराणाम्
among men
च
and
नराधिपम्
the king.
Hindi

सुर और असुरों के द्वारा क्षीरसागर का मन्थन करके अमृत प्राप्त करने की पौराणिक कथा सुप्रसिद्ध है। इस मन्थन की प्रकिया के समय पंखयुक्त शक्तिशाली और समर्थ ऐसा एक अश्व प्रकट हुआ था? जिसका नाम उच्चैश्रवा था? तथा ऐरावत नाम का एक श्वेत गज भी प्रकट हुआ था। इन दोनों को देवताओं के राजा इन्द्र को उपहार के रूप में भेंट किया गया था। पौराणिक वर्णन के अनुसार इस प्रकार की कुल तेरह आकर्षक वस्तुएं उस मन्थन में प्रकट हुई थीं।